Advertisements
Spread the love

पत्नी के साथ मामूली विवाद के बाद पति ने की आत्महत्या…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। डिप्रेशन के कारण शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी आत्महत्या के मामले सामने आने लगे हैं। इसी क्रम में बीते शनिवार की रात सरायकेला थाना अंतर्गत दुबराजपुर गांव के बेंचूडीह टोला निवासी 22 वर्षीय सतारी लेयांगी ने अपने ही घर में कपड़े के सहारे झूलकर आत्महत्या कर ली।

घटना का कारण पत्नी के साथ मामूली विवाद बताया जा रहा है। मृतक की पत्नी मेंजारी लेयांगी ने बताए कि बीते शनिवार की रात सतारी ने राजगांव में आयोजित की जा रही नाइट फुटबॉल गेम देखने जाने की बात कही।

जिस पर मेंजारी लेयांगी द्वारा इतनी रात नाइट गेम नहीं देखने जाने के लिए कहा गया। सभी के सोने के बाद सतारी ने आत्महत्या कर ली। इधर मृतक सतारी के पिता बागुन लेयांगी ने कहा कि सतारी कंपनी में मजदूर का काम किया करता था। बाद में कंपनी का काम छोड़कर इधर-उधर मजदूरी का काम कर रहा था।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित