Advertisements
Spread the love

गम्हारिय अंचल के बुलडोजर से अवैध मकान ध्वस्त , भूमाफियाओं में हड़कंप…

सरायकेला:जगबंधु महतो

Advertisements

सरायकेला जिला के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत आदित्यपुर थाना क्षेत्र के डीवीसी मोड़ के मंगलम सिटी के समीप सरकारी जमीन पर अवैध मकान बना रहा था। जिसको आज अंचल प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया है। इसकी जानकारी देते हुए प्रखंड के अधिकारी ने बताया कि सरकारी जमीन पर अवैध मकान बनाया था। जिसको आज ध्वस्त कर दिया गया।

भूमाफिया चुलबुल पांडे ने रविवार का फायदा उठाते हुए घर की छत की ढलाई कर दिया था। जिसकी सूचना मिलते ही गम्हरिया अंचल अधिकारी मनोज कुमार ने जिला प्रशासन के आदेश पर करवाई करते हुए अवेध मकान को ध्वस्त कर दिया। भूमाफिया चुलबुल पांडे के द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा कर पक्का मकान का निर्माण किया जा रहा था। मंगलवार सुबह अंचल के बुलडोजर ने कार्रवाई शुरू की और पूरे अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। अंचल प्रशासन के इस कार्रवाई के बाद भूमाफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित