Advertisements
Spread the love

औरत औरत के झगड़े में पति को पीटकर किया घायल; मारपीट के सभी अभियुक्तों को पुलिस ने लिया हिरासत में…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। सरायकेला थाना अंतर्गत जीवनपुर गांव में बुधवार को औरत औरत के बीच हुए झगड़े में एक ही परिवार के पांच लोगों ने मिलकर 41 वर्षीय शेख अमीन नामक व्यक्ति पर लोहे के रॉड और डंडे से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद घायल को सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार शेख अमीन की पत्नी का पड़ोस में रहने वाले शेख महबूब की पत्नी के साथ किसी बात पर झगड़ा हुआ। झगड़ा के दौरान ही शेख महबूब के लड़के शेख अमीन की बीबी को पीटने लगे। बीच बचाव करने गए शेख अमीन को शेख महबूब उसके लड़के अरमान, सलमान, फरमान एवं जुल्फीकार सभी ने मिलकर लोहे की रॉड से उसपर हमला कर दिया जिसमें उसका सिर फट गया।

बीच बचाव करने पहुंचे अगल बगल के लोगों ने दोनो को अलग किया और घायल शेख अमीन को सदर अस्पताल लेकर आए। घटना की लिखित शिकायत पर सरायकेला थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी पांच लोगों को हिरासत में लिया है।

You missed

#दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News उत्पिड़न कोडरमा कोयलांचल कोल्हान खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका देवघर धनबाद पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक पर्यावरण/ग्लोबल वार्मिंग/वृक्षारोपण पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता मौसम और मानसुन राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

घाटशिला : मंच ‘सक्रिय संवेदना’ ने घाटशिला शहरी क्षेत्र के अव्यवस्थित ड्रेनेज पर कहा