
झारखंड आंदोलनकारी सम्मान समिति ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति को आमंत्रण दिया…
सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। झारखंड आंदोलनकारी सम्मान समिति हेंसा के अध्यक्ष शंकर सोय और सचिव अतुल सरदार द्वारा केंद्र सरकार के जनजातीय कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा के माध्यम से राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को 1 जनवरी 2024 को आने का आमंत्रण पत्र सौंपा है। सौंपे गए पत्र में उन्होंने बताया है कि आजाद भारत में 1 जनवरी 1948 को उड़ीसा सरकार के सिपाहियों ने झारखंड आंदोलनकारियों के ऊपर बर्बरता दिखाते हुए काफी संख्या में आदिवासियों को मारा गया। बहुत आदिवासी गोलियों से विकलांग तथा घायल हुए। इस घटना के बाद इस गोलीकांड का न्यायोचित खोजबीन नहीं हुआ।
उन्होंने कहा है कि दुख की बात है कि जिन आंदोलनकारियों ने अलग राज्य के लिए अपने जान की कुर्बानी दी। उन लोगों को सम्मान देने के लिए आज तक शहीदों को खरसावां शहीद पार्क में भारत के किसी राष्ट्रपति और किसी प्रधानमंत्री के आगमन नहीं हुआ है। इसे देखते हुए उन्होंने झारखंड आंदोलनकारी सम्मान समिति की ओर से भारत के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को आगामी 1 जनवरी 2024 को खरसावां शहीद पार्क और गोलीकांड के प्रत्यक्षदर्शी रहे स्वर्गीय मांगू सोय के समाधि स्थल हेंसा गांव आने का हार्दिक आमंत्रण किया है।
Related posts:

