Advertisements
Spread the love

झारखंड चेतना मंच ने दपू रेलवे के महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंप कर आदित्यपुर स्टेशन में मूलभूत सुविधा बहाल करने और प्रमुख ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। झारखंड चेतना मंच द्वारा दक्षिण पूर्व रेलवे गार्डनरीच कोलकाता के महाप्रबंधक को 5 सूत्री मांग पत्र सौंपते हुए आदित्यपुर स्टेशन में मूलभूत सुविधाओं को बहाल करने और प्रमुख ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की गई है। झारखंड चेतना मंच के अध्यक्ष सुरेश धारी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार ने ज्ञापन सौंप कर मांग की है कि टाटानगर स्टेशन पर बढ़ते हुए यातायात को देखते हुए आदित्यपुर स्टेशन को बी श्रेणी टर्मिनल स्टेशन बनाया जाए। टाटा दानापुर ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित किया जाए।

टाटा दुर्ग एक्सप्रेस ट्रेन को अप एवं डाउन में ठहराव को सुनिश्चित किया जाए। टाटा थावे एक्सप्रेस ट्रेन गो अप एवं डाउन में ठहराव को सुनिश्चित किया जाए। तथा आदित्यपुर स्टेशन में चल रहे विकास कार्य में तेजी लाया जाए। उन्होंने कहा है कि जनहित से जुड़े उक्त समस्याओं का निराकरण 1 महीने के अंदर किया जाए। अन्यथा की स्थिति में आदित्यपुर की जनता धरना एवं प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी। जिसकी सारी जवाबदेही रेल प्रशासन की होगी।

You missed