Spread the love

झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति ने चलाया जन जागरण कार्यक्रम सह सदस्यता अभियान…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला: झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के सदस्यों ने रविवार को पंचायत सतरीय जन जागरण कार्यक्रम सह सदस्यता अभियान चलाया। इसको लेकर काशी साहू महाविद्यालय के हेलीपैड मैदान में जन सभा का आयोजन किया गया। सभा में मुख्य रूप से सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से प्रेम मार्डी एवं ईचागढ़ से तरुण महतो उपस्थित थे।

प्रेम मार्डी ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत विगत 2 अगस्त से की गई है जो आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत लोगों को झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के अध्यक्ष जयराम महतो के विचारों से अवगत कराया जा रहा है। इसके माध्यम से समिति द्वारा जयराम महतो के आंदोलन को आगे बढ़ाया जा रहा है।

बताया कि आज के कार्यक्रम में 150 नए सदस्यों ने जेबीकेएसएस की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के दर्जनों सदस्य मौजूद थे।

धनबाद से आए जेबीकेएसएस के सदस्यों ने दिया आर्थिक सहयोग:-
धनबाद जिला के नामांडीह एवं डुमरी प्रखंड के झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के सदस्यों ने राजनगर प्रखंड के चंगुआ गांव निवासी स्वर्गीय नकुल महतो के आश्रितों को 27 हजार 750 रुपए की सहयोग राशि प्रदान किया। मालूम हो की स्वर्गीय नकुल महतो झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के ब्लैक टीम के एक सक्रिय सदस्य थे. दो माह पूर्व उनकी आकस्मिक मृत्यु हो गई थी।

Advertisements

You missed