Advertisements

जिप सदस्य शंभू मंडल ने मां मनसा के दरबार में मत्था टेक राज्य के खुशहाली की मंगल कामना की…
सरायकेला: संजय मिश्रा । श्री श्री मां मनसा सार्वजनिक कमेटी आमडीह के तत्वावधान प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आमडीह में आयोजित मां मनसा की वार्षिक पूजन उत्सव के अवसर पर जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने माता के दरबार में मत्था टेकते हुए क्षेत्र एवं राज्य के खुशहाली की मंगल कामना की।
Advertisements

मौके पर उन्होंने कहा कि देवी देवता की आराधना तथा पूजा संस्कृति हमें सच्चाई और सत्कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। इस अवसर पर आयोजक समिति के राजू महतो सहित शिवराम बास्के, लालू सोरेन एवं विनोद मंडल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

