Advertisements
Spread the love

पत्रकार संगठन एआईएसएमजेडब्ल्यू ए ने नवपदस्थापित एसपी से की औपचारिक मुलाकात…

सरायकेला- संजय मिश्रा : शुक्रवार को ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन के कोल्हान अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा की अध्यक्षता में कोल्हान प्रभारी अजय महतो और सरायकेला-खरसावां जिला ग्रामीण अध्यक्ष रविकांत गोप ने नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक मुकेश लुणायत से औपचारिक मुलाकात की.

Advertisements

इस दौरान एसपी का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। और पत्रकारहित के विषयों पर भी चर्चा हुई। ज्ञात हो कि 4 जुलाई गुरुवार को मुकेश लुणायत ने सरायकेला-खरसावां एसपी का पदभार ग्रहण किया। इस दौरान एसपी ने कहा कि जिले में सड़क सुरक्षा और अपराध सहित नशे को कंट्रोल करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।