Advertisements
Spread the love

पवित्र जल लाकर धूमधाम से की गई मां विपद तारणी की पूजा; हर संकट से मुक्ति के लिए महिलाओं ने की प्रार्थना…

 

सरायकेला: संजय मिश्रा । राजनगर प्रखंड अंतर्गत तुमुंग पंचायत के बेलडीह गाँव क़े 108 कलशों में महिलाओं द्वारा पवित्र जल लाकर मां विपत तारणी की पूजा अर्चना की गई. बता दें की रथ यात्रा के बाद विपत तारणी की पूजा में भारी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं. विपत्तियों से मुक्ति के लिए महिलाओं ने भगवान से प्रार्थना की और अपनी हाथों में लाल धागा बांधा. रथयात्रा के बाद शनिवार और मंगलवार के दिन मां विपत तारणी पूजा की जाती है.

Advertisements

ऐसी मान्यता है कि मां विपत तारणी की पूजा करने से सभी संकट दूर हो जाते हैं. बंगाल के अलावा देश के कई राज्यों में मां विपत तारणी की पूजा की जाती है. बांग्ला भाषी लोग इस पूजा को धूमधाम से मनाते हैं. पूजा के दिन महिलाएं उपवास रखती हैं. यह माना जाता है कि यह पूजा महिलाओं के लिए ही है. मां विपत तारणी की पूजा सबसे अलग मां विपत तारणी की पूजा करने वाली श्रद्धालु मुख्य पुजारी सीता हांसदा ने बताया कि हमारी परंपरा और संस्कृति में सालों भर अलग-अलग देवी-देवताओं की पूजा करने की मान्यता है.

हमारे गाँव में 1917 से पूजा करते हुए आ रहे है, मां विपत तारणी की पूजा सबसे अलग होती है. रथ यात्रा निकलने के बाद शनिवार या मंगलवार को ही यह पूजा की जाती है. मां काली और दुर्गा के रूप में मां विपत तारणी की पूजा कर हम सबकी सुख शांति की कामना करते हैं. इस पूजा में मां को 13 तरह के फल प्रसाद का भोग चढ़ता है. पूजा में पुष्पांजलि देने के बाद पुरोहित द्वारा सभी महिलाओं के हाथ में लाल धागा बांधा जाता है. यह माना जाता है कि लाल धागा रक्षा कवच का काम करता है. सीता हँसदा ने बताया कि इस पूजा से सभी संकटों से मुक्ति मिलती है.

इस पूजा को सफल बनाने में मुख्य रूप से संजय हांसदा क़े परिवार का अहम् भूमिका रहता है, साथ ही मुखिया सुनीति मुर्मू, पूर्व मुखिया रघुनाथ मुर्मू, पंचायत समिति सदस्य अनीता महतो, सुनील महतो, यशवंत सरदार, सरोज गोप, नारायण हांसदा, लघु तियु, टूटका तियु, दिलीप तियु, गोपी तियु, बॉबी हेब्रम, पुतुल हांसदा समेत ग्रामीणों का अहम योगदान रहा।