Spread the love

बाल दिवस के अवसर पर रांची में आयोजित होने वाले बाल मेले में केजीबीभी सरायकेला की छात्राओं की मधुबनी पेंटिंग होगी प्रदर्शित…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। सरायकेला प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय सरायकेला के छात्राओं के द्वारा तैयार किया गया मधुबनी पेंटिंग बाल दिवस के उपलक्ष में रांची में आयोजित होने वाले बाल मेला में बिक्री के लिए प्रदर्शित किया जाएगा। प्रदर्शनी में विद्यालय के छात्राओं के द्वारा मुख्य रूप से मधुबनी चित्रकला शैली में तैयार किया गया चित्र को बनाया गया है।

चित्र में विभिन्न प्रकार के देवी देवता का भी चित्रण होता है। हिन्दू देवी-देवताओं की तस्वीर, प्राकृतिक नजारे जैसे-सूर्य व चंद्रमा, धार्मिक पेड़-पौधे जैसे-तुलसी और विवाह के दृश्य नृत्य के दृश्य को दिखाया गया है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका अंजू आल्डा के द्वारा बताया गया कि मधुबनी शैली चित्र प्रारम्भ में रंगोली के रूप में तैयार किया जाता था अब यह कला धीरे-धीरे आधुनिक रूप में कपड़ों, दीवारों एवं कागज पर उतर आई है।झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में दीपावली के समय दीवारों पर बहुतायत रूप में देखा जा सकता है। ग्रामीण क्षेत्र के औरतों द्वारा शुरू की गई इस घरेलू चित्रकला वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय स्तर सम्मान प्राप्त हो चुका है तथा ड्राइंग रूम का शोभा बढ़ा रहा है।

सरायकेला प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रबिकांत भकत ने इस अदभुत कलाकृतियों को तैयार करने के लिए विद्यालय के छात्राओं को विशेष रूप से प्रोत्साहन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामना दिए और प्रदर्शनी में खूब पसंद किए जाने का उम्मीद जताए। खुशबू प्रधान के नेतृत्व में दीपिका महतो, अनिमा उरांव, सोनाली सोय, मल्लिका सोय, बुधनी सरदार, काजल महतो, सुमी बारीक तथा लक्ष्मी पूर्ति ने चित्रकला तैयार करने में भाग लिए।

Advertisements

You missed