Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Spread the love

त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा को लेकर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने सरायकेला बाजार के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में की छापेमारी…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

सरायकेला। अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देशानुसार त्योहारों में खाने में मिलावट को रोकने के लिए मंगलवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुश्री आदिती सिंह के द्वारा सरायकेला बाजार स्थित विभिन्न दुकानों, कैंटीन, रेस्तरां, मिठाई प्रतिष्ठानों पर छापामारी अभियान चलाया गया। और दुकानों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दुकानों का फ़ूड लाइसेंस चेक किया गया। सिद्धेश् स्वीट एवं सुभाष स्वीट एंड स्नैक्स से लीगल नमूना ज़ब्त किया गया। सभी होटेलों और मिठाई दुकानों से अपील की गई कि खाद्य पदार्थों में कामधेनु रंग (गाय छाप) का प्रयोग नहीं करेंगे। क्योंकि यह रंग कपड़ा रंगने में प्रयोग किया जाता है जिसे मिठाई को आकर्षित बनाने के लिए मिलावट किया जाता है जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है।

ऐसे रंग के मिलने पर खाद्य कारोबारी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. सभी मिठाई दुकानदारों को सूचित किया गया कि अपने-अपने डिस्प्ले ट्रे में बेस्ट बिफोर/अंतिम उपयोग की तिथि अंकित करके ही मिठाई की बिक्री करें। जाँच के क्रम में मिठाई के डिस्प्ले ट्रे में अंतिम उपयोग की तिथी अंकित नहीं रहने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements