Advertisements

वर्ष 2025 में भव्य नये रथ में रथ यात्रा करेंगे महाप्रभु श्री जगन्नाथ, दुर्गा पूजा के बाद से शुरू हो जाएगा रथ निर्माण का कार्य…
सरायकेला: संजय मिश्रा । श्री जगन्नाथ सेवा समिति की एक बैठक जगन्नाथ मंदिर के सभागार में बादल दुबे के अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्ष 2025 में रथ यात्रा के दौरान भगवान श्री जगन्नाथ के नए रथ का निर्माण कराया जाएगा। समिति के सचिव पार्थ सारथी दास ने कहा कि वर्ष 2025 का रथ काफी भव्य होगा। रथ निर्माण की कार्रवाई दुर्गा पूजा के बाद से प्रारंभ की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी की आपसी सहभागिता से रथ निर्माण कार्य प्रारंभ होगा। रथ निर्माण के लिए उड़ीसा के कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा। इस मौके पर बादल दुबे, चिरंजीवी महापात्र, परशुराम कवि, पार्थसारथी दाश, गणेश सतपथी, दिपेश रथ, चन्द्र मोहन कर, पंडित ब्रह्मानन्द महापात्र, राजेश मिश्र, कर बाबु उपस्थित रहे।
Advertisements


