Advertisements

उपायुक्त से मिल कर राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के सुचारू संचालन का कलाकारों ने किया आग्रह…
सरायकेला: संजय मिश्रा
Advertisements

सरायकेला: छऊ नृत्य कलाकारों का एक प्रतिनिधिमंडल साप्ताहिक जनता दरबार कार्यक्रम के तहत उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला से मिल कर राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र को सुचारू रूप से संचालित कराने का आग्रह किया।
कलाकारों द्वारा यह भी बताया गया कि विगत लगभग डेढ़ वर्ष से उन्हें मानदेय प्राप्त नहीं हो रहा है। साथ ही चैत्र पर्व 2023 के आयोजन के बाद से उनकी उपस्थिति भी नहीं बन रही है। जबकि वे नियमित नृत्य क्लास में उपस्थित हो रहे हैं। उपायुक्त द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया कि मामले की जांचोपरांत शीघ्र ही इस पर उचित कार्रवाई किया जायेगा। प्रतिनिधिमंडल में उदित प्रताप सिंहदेव, शिवनाथ शंख, बबलू राम सरदार, ठुंगरू मुखी एवं शिव हेस्सा शामिल रहे।

