Advertisements
Spread the love

रोड शो कर कांड्रा पहुंची विधायक कल्पना सोरेन अपनी कार के छत पर जा बैठी, दोगुनी उत्साह के साथ लोगों एवं कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन…

 

सरायकेला: संजय मिश्रा । झारखंड मंईया सम्मान यात्रा करते हुए जिले के कांड्रा मोड़ में रोड शो करने पहुंची विधायक कल्पना सोरेन का मौजूद जनसैलाब ने जोरदार अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री मंईया सम्मान यात्रा के तहत प्रस्तावित रोड शो कार्यक्रम में शामिल हुई विधायक कल्पना सोरेन, मंत्री बेबी देवी, मंत्री रामदास सोरेन के साथ कांड्रा मोड पहुंचते ही विधायक कल्पना सोरेन अपनी कार के छत पर जा बैठी। जिसे देख लोगों का उत्साह दोगुना हो गया। रोड शो करते हुए विधायक कल्पना सोरेन ने महिलाओं से संवाद भी किया।

Advertisements

कल्पना सोरेन की एक झलक पाने के लिए जनसैलाब में उपस्थित महिलाएं आतुर दिखी। मौके पर महिलाओं ने पत्ते से बने झारखंडी टोपी और माला विधायक कल्पना सोरेन को भेंट की। अपने वाहन के छत पर बैठकर कल्पना ने लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए पूछा कि झारखंड मंईया सम्मान योजना की राशि उनके खाते में आ रही है ना। हेमंत दादा को जीताऐंगे ना।

इस दौरान पत्रकारों को कल्पना सोरेन ने कहा कि झारखंड मंईया सम्मान यात्रा का यह जन सैलाब संकेत दे रहा है कि राज्य की महिलाओं का हेमंत सरकार ने सम्मान किया है। इसका जन समर्थन हेमंत सोरेन और गठबंधन को मिल रहा है।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित