Advertisements
Spread the love

दो सूत्री मांगों को लेकर मुफस्सिल लिपिकों ने जिला समाहरणालय के समक्ष दिया एकदिवसीय सामूहिक धरना…

सरायकेला: संजय मिश्रा। झारखंड राज्य मुफस्सिल लिपिक मोर्चा के बैनर तले अपने दो सूत्री मांगों को लेकर जिले के मुफस्सिल लिपिकों ने जिला समाहरणालय के समक्ष एकदिवसीय सामूहिक धरना दिया। जिसमें उनके परिवार के सदस्य भी शामिल हुए।

Advertisements

धरना का नेतृत्व कर रहे मोर्चा के जिला संयोजक कालीनाथ मुंडा, सहसंयोजक समीर मंडल, रोहित पांडेय, गणेश एवं अभिमन्यु ने बताया कि प्रदेश मोर्चा के आह्वान पर चरणबद्ध आंदोलन के तहत बुधवार को जिला समाहरणालय के समक्ष एकदिवसीय सामूहिक धरना दिया गया है। इसके अगले चरण में आगामी 5 एवं 6 अगस्त को काला बिल्ला लगाकर काम किया जाएगा।

इसके बाद भी मांगे पूरी नहीं होने पर आगामी 12 अगस्त से सभी मुफस्सिल लिपिक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। अपनी दो सूत्री मांगों के संबंध में उन्होंने बताया कि नियुक्ति तिथि से 2400 ग्रेड पे दिया जाए और सभी लिपिकों का एक सेवा शर्त नियमावली होना चाहिए।

You missed