Advertisements
Spread the love

काठीकुंड : सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक गंभीर रूप से ज़ख्मी

रिपोर्ट : झंटू पाल

Advertisements

काठीकुंड : काठीकुंड थाना क्षेत्र के शिकारीपाड़ा पथ पर कालाझर गांव के पास रविवार को गिट्टी लदा हाईवा के चपेट में आने से मोटरसाइकिल चालक प्रमेशल मूर्मु 15 वर्षीय की मौके पर ही मौत हो गयी । मृतक की पहचान काठीकुंड थाना क्षेत्र के ही सरसाबाद गांव के रुप में हुई है। जबकि मोटरसाइकिल सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से ज़ख्मी हो गया।

काठीकुंड पुलिस ने शव को जब्त कर घटनास्थल से भाग रहे हाईवा को चांदनी चौक के पास जब्त कर थाना लाया है। जानकारी के अनुसार सरसाबाद गांव का प्रमेशल मुर्म अपने फुटबॉल टूर्नामेंट देख कर दोस्त के साथ काठीकुंड से घर की ओर लौट रहा था, उसी क्रम में काठीकुंड -शिकारीपाड़ा मुख्य पथ पर कालाझर गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही गिट्टी लदा हाईवा के चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ से आवागमन कुछ देर के लिए बाधित रहा। प्रशासन के आने के बाद शव को जब्त कर दूसरा जख्मी युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया । ज़ख्मी युवक की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। थाना प्रभारी त्रिपुरारी कुमार ने हाइवा को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है । सोमवार को शव पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।