Spread the love

केन्द्रीय विद्यालय व नवोदय विद्यालय में मनी राष्ट्रीय शिक्षा नीति की तीसरी वर्षगांठ…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements
Advertisements

सरायकेला। केन्द्रीय विद्यालय सरायकेला-खरसावां विद्यालय परिसर एवं जवाहर नवोदय विद्यालय में संयुक्त रूप से राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तीसरी वर्षगांठ मनाई गई। इस समारोह में केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य मुकेश कुमार वर्मा तथा जवाहर नवोदय विद्यालय सरायकेला के प्राचार्य बीके महन्ती की उपस्थिति में विद्यालय की शिक्षिका सांतना मैती तथा अभिषेक कर ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्य, उपलब्धि और आवश्यकता के बारे में अभिभावकों को अवगत कराया।

साथ में उन्होंने अपने प्रस्तुति में बताया कि वर्तमान समय में किस तरह यह नीति हमारे देश के शिक्षा के स्तर में सुधार ला रहा है। साथ ही इस मौके पर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे जैनेन्द्र कुमार, वी मनोज, अनिल कुमार, एके मौर्य, मो. कमरू‌द्दीन, प्रकाश कुईरी एवं नीलम कुमारी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।

You missed