Advertisements
Spread the love

डीएलएसए के तत्वावधान मंडल कारा सरायकेला में आयोजित किया गया मासिक जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर…

सरायकेला: संजय मिश्रा । झालसा रांची के निर्देशानुसार और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के मार्गदर्शन में रविवार को स्थानीय मंडल कारा सरायकेला में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा जूलाई महीने के मासिक जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जेल अदालत में कई बंदियों के द्वारा दिए गए आवेदनो में से एक मामले पर विचार किया गया।

Advertisements

कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुश्री कवितांजली टोप्पो, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार तौसीफ मेराज़, प्रभारी जेल अधीक्षक सतेंद्र महतो, असिस्टेन्ट पब्लिक प्रोसिक्यूटर, स्थानीय कारागार के कर्मी, न्यायालय के कर्मी और सुधारगृह के बंदी उपस्थित रहे।सचिव डीएलएसए ने उपस्थित बंदियों को बताया कि जो भी कैदी अपना केस लड़ने में असमर्थ हो अथवा महिला, अनुसूचित जनजाति के हों वे अपने मुकदमे को लड़ने के लिए निःशुल्क वकील और अन्य विधिक सहायता जिला विधिक सेवा प्राधिकार से आवेदन कर पा सकते हैं। यहाँ लीगल ऐड डिफेंस कॉउन्सिल के द्वारा कारा बन्दियों को निःशुल्क अधिवक्ता मुहैया कराया जाता है।

जेल अदालत में बन्दियों की समस्याएं सुनी गई और उन्हें उनके समाधान के बारे में बताया गया। UTRC के स्पेशल कैंपेन के बारे में भी उपस्थित बन्दियों को बताया गया कि नालसा और झालसा के निर्देशानुसार विभिन्न आधार पर जैसे 436 crpc, 436A crpc, compondable offence आदि और जो बन्दी बेल होने के बावजूद बेल बॉन्ड नही दे पा रहे वैसे बन्दी आवेदन देकर चल रहे UTRC के स्पेशल कैंपेन का लाभ ले सकते हैं।

You missed