Spread the love

स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान…

मतदाताओं को जागरूक करने को लेकर अपनी सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के निमित्त स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को चांडिल प्रखंड के बूथ संख्या 249 एवं 250 में मतदाता जागरूकता अभियान एवं शपथ ग्रहण अभियान चलाया गया।

इसके अलावा खरसावां प्रखंड अंतर्गत कम मतदान प्रतिशत वाले बुथों पर मतदाता जागरूकता अभियान एवं शपथ ग्रहण अभियान चलाकर मतदाताओं को जागरूक किया गया। साथ ही ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत मैसाड़ा बाँधडीह में मतदाता जागरूकता अभियान और शपथ ग्रहण अभियान चलाया गया। इसके अलावा जिला स्वीप कोषांग के अंतर्गत जेएसएलपीएस द्वारा खरसावां प्रखंड के चिलकु, जोजोडीह एवं कृष्णापुर पंचायत तथा कूचाई प्रखंड के पोंडाकाटा पंचायत, सरायकेला प्रखंड के गोविंदपुर पंचायत और चांडिल प्रखंड के भादूडीह एवं चौका पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आंगनबाड़ी सहिया और सेविका बीएलओ द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम रैली एवं शपथ ग्रहण का आयोजन किया गया।

इस दौरान स्थानीय महिलाओं द्वारा रंगोली भी बनाया गया, जिससे मतदाताओं को जागरूक किया जा सकें। इस अवसर पर लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के तहत लोगों को जागरूक किया गया। मौके पर सभी को लोकतांत्रिक देश का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते अपने मत का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा मतदान के महत्व तथा निर्वाचन प्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

साथ ही 1950 वोटर हेल्पलाइन नंबर के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सभी को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि उनका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज हो। यदि किसी का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है तो उसे बीएलओ के माध्यम से या वोटर हेल्प लाइन एप के माध्यम से फॉर्म 6 अवश्य भरने और प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।

उन्हें शपथ दिलाई गई कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। साथ ही अपने घरों व आस पड़ोस के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने का हर संभव प्रयास करेंगे। साथ ही उन्हें अपने स्तर पर मतदाताओं को जागरूक करने लिए अपनी सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया।

Advertisements

You missed