Advertisements
Spread the love

रास्ते पर अचानक से कुत्ता के आ जाने से चार बाइक सवार युवक हुए जख्मी, एक को

किया गया एमजीएम रेफर….

सरायकेला sanjay:उकरी आकर्षणी मुख्य सड़क मार्ग पर मंगलवार की दोपहर घटी एक सड़क दुर्घटना में बाईक के सामने अचानक से कुत्ता के आ जाने से दो बाईक पर सवार चार युवक जख्मी हो गए. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार सीनी निवासी 18 वर्षीय श्रीकांत महतो अपने दोस्त 18 वर्षीय विशाल महतो, 17 वर्षीय रविशंकर महतो और 19 वर्षीय उमेश महतो के साथ दो बाईक पर अपनी मौसी के घर खरसावां के बंदीराम गांव से अपने घर सीनी लौट रहे थे. इसी दौरान आकर्षणी के समीप अचानक से बाईक के सामने एक कुत्ता के आ जाने से दोनो बाईक अनियंत्रित होकर गिर गई. बारिश की वजह से गीली हो चुकी सड़क पर बाईक के स्किट कर जाने पर कुछ दूर तक घिसट गई। जिसकी वजह से चारो युवक बुरी तरह घायल हो गए. घटना के बाद सभी घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से सरायकेला सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने सभी का इलाज किया. उक्त घटना में गांगूडीह निवासी रविशंकर महतो के सिर में गंभीर चोट लगने के वजह से चिकित्सकों ने उसे जमशेदपुर के एमजीएम रेफर कर दिया.

Advertisements

You missed