Advertisements

राजनगर में कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा का
किया गया शुभारंभ।
सरायकेला Sanjay: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कांग्रेस पार्टी के राजनगर प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल गौड़ के नेतृत्व में राजनगर प्रखंड में भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर वीर शहीद सिद्धु कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया गया। जो गंदेसाई से होते हुए मुड़ियापाड़ा से होकर कुरमा चौक पहुंचकर पहले दिन की यात्रा संपन्न हुई।
Advertisements

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि विशु हेंब्रम, जिला महासचिव डोमन महतो, प्रकाश महतो, मनोज महतो, श्यामपद त्रिपाठी, पप्पू राय, भूटा राऊत, जितेन महतो, बादल टूडू, रामेश्वर महतो, सुधैनो प्रधान, दामु गुंडुवा, अजय बास्के, राम बास्के एवं लखन बास्के मुख्य रूप से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल रहे।

