Spread the love

हातिया के मनोज का चाहत गीत यूट्यबू में मचा रहा धूम।

 

सरायकेला Sanjay: सरायकेला-खरसावां जिला के सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मुरूप पंचायत के हातिया गांव निवासी मनोज कुमार महतो के द्वारा गाया गया चाहत नामक गीत इन दिनों यूट्यूब पर धूम मचा रही है। साज-ए-संगत के बैनर तले बनी ये गीत जिसकी रचना जकी अली, धुन दिपांजन राय एवं मनोज कुमार महतो ने इसे सुरों से सजाया है। वही अगर अभिनय की बात करें तो कुमार सुमन एवं साक्षी मिश्रा ने लीड रोल अदा किया है। इस गाने का आनंद साज -ए-संगत के आफिसियल यूट्यूब पर लिया जा सकता है।

जानकारी हो मनोज कुमार महतो सोनी टीवी पर प्रसारित इंडियन आइडल में भी भाग ले चुके हैं। मनोज पेशे से एक इंजीनियर है। और संगीत की शिक्षा झारखंड की प्रसिद्ध गजल गायिकी मृणालिनी अखौरी से तालिम लेते हैं।

Advertisements

You missed