Spread the love

कांग्रेसियों ने किया नव मनोनीत नगर अध्यक्ष सौम्य रंजन रथ का

किया भव्य स्वागत।

सरायकेला Sanjay: सरायकेला स्थित परिसदन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा नव मनोनीत सरायकेला नगर अध्यक्ष सौम्य रंजन रथ का माला पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। मौके पर श्री रथ ने कहा कि पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है उसके लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे का, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह सिंहभूम की लोकप्रिय सांसद गीता कोड़ा का एवं झारखंड प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा का आभार व्यक्त करता हूं। मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है उसे मैं ईमानदारी पूर्वक निर्वाहन करने एवं संगठन के संदेश को नगर पंचायत क्षेत्र के घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करूंगा।

Advertisements
Advertisements

मौके पर झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश मुंदुईया, सांसद प्रतिनिधि रुईदास चाकी, हीरालाल तियु, सचिन हेंब्रम, विनोद राऊत, विशाल सुरेन, मोहन महतो, देवराज महतो, समीर सुंडी, राहुल महतो, प्रवीर सथपती, विक्की नायक, आकाश राऊत, राम ज्योति रजक सहित काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You missed