Advertisements
Spread the love

कालेश्वर शिव मंदिर के 17वें वर्षगांठ समारोह पर मानभून शैली के छऊ नृत्य में बांधा समां…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। सरायकेला प्रखंड के मानिक बाजार स्थित क्षेत्र प्रसिद्ध बाबा कालेश्वर शिव मंदिर के 17वें वर्षगांठ पर समारोह पूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाबा कालेश्वर शिव भक्तों द्वारा प्रातः 9:00 बजे से बाबा कालेश्वर शिव भोलेनाथ के विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम क्षेत्र के सभी शिव भक्तों ने पूजा अर्चना कार्यक्रम में शामिल होकर क्षेत्र के खुशहाली के लिए सामूहिक प्रार्थना की।

अपराह्न 2:00 बजे से प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। एवं इस अवसर पर विशेष रूप से बच्चों एवं वृद्ध जनों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय ग्राम पंचायत मुखिया बुधराम कुरली शामिल रहे।

रात्रि 10:00 बजे से मानभूमि शैली की छऊ नृत्य का प्रदर्शन किया गया। मनमोहक प्रस्तुति में इचागढ़ झिमड़ी के उस्ताद कृष्णापद महतो एवं कांड्रा हरिहरपुर के उस्ताद शंभू कर्मकार के कलाकारों पर देर रात तक ग्रामीण झूमते रहे।