Advertisements
Spread the love

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सनातन दल ने निकाला तिरंगा यात्रा…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सनातन दल द्वारा खरसावां में भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया। सनातन दल की महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा श्रीमती अनुपमा बेज के नेतृत्व में निकाले गए उक्त तिरंगा यात्रा में दर्जनों की संख्या में राष्ट्र भक्त शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के माध्यम से संदेश दिया गया कि कई स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से हमारा देश आज ही के दिन 15 अगस्त 1947 को स्वाधीन हुआ था।

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के सभी अमर बलिदानियों को याद कर नमन करते हुए हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाए। तिरंगा यात्रा में सनातन दल के संस्थापक देवाशीष नायक, सह संस्थापक कपिल देव महतो, सचिव प्रताप दे, कोषाध्यक्ष रासबिहारी मंडल, जितेंद्र प्रधान, महिला प्रकोष्ठ सचिव आरती पात्र, कार्तिक राउत, शुभम दास, शुभम पात्र, किशन, आकाश, धर्मेश और सौरव मुख्य रूप से शामिल रहे।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित