Advertisements

करम पूजा के अवसर पर बड़ा कांकड़ा पहुंच जिप सदस्य शंभू मंडल ने की पूजा…
सरायकेला (संजय मिश्रा)। बड़ा कांकड़ा निवासी रीना महतो के घर पर आयोजित करम पूजा के शुभ अवसर पर आयोजित पूजन उत्सव कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य शंभू मंडल पहुंचे। जहां उन्होंने करमा पूजा स्थल पर मत्था टेकते हुए क्षेत्र एवं राज्य के खुशहाली की मंगल प्रार्थना की। मौके पर उन्होंने महान प्रकृति पर्व करम पूजा की सबको शुभकामना देते हुए कहा कि यह पर्व हमें जीवन के मूल का ज्ञान करता है। जहां हम प्रकृति के साथ जुड़कर पूरे विश्व को खुशहाल बना सकते हैं। यह पर्व हमें कर्म प्रधान जीवन की सीख देता है। और प्रकृति के सबसे खूबसूरत एवं स्नेहशील रिश्ता भाई-बहन के अटूट स्नेह बंधन को स्मरण करता है।
Advertisements


