Advertisements
Spread the love

श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिवस पर भक्तों ने सुने जड़भरत संवाद और नरसिंहावतार की कथा…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। बाबा बुद्धेश्वर नाथ भक्त मंडली सरायकेला के तत्वावधान सरायकेला के कूदरसाई स्थित बाबा बुद्धेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित की जा रही साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिवस पर दर्जनों की संख्या में श्रोता भक्त प्रवचन कार्यक्रम में उपस्थित हुए। इस अवसर पर व्यासपीठ से श्री श्री आश्रम बंगलोर से पधारे परम श्रद्धेय स्वामी दिव्यानंद जी महाराज द्वारा जड़ भरतसंवाद एवं नरसिंहावतार की कथा के प्रसंग का प्रवचन किया गया।

मौके पर उन्होंने सद्आचरण से प्राप्त होने वाली सुखद अनुभूति पर चर्चा की। उन्होंने पाप कर्म से दूर रहते हुए और जीव के कल्याण के लिए सत्कर्म करने को सफल जीवन का रहस्य बताया। इस अवसर पर दर्जनों की संख्या में भक्त वृंद श्रीमद् भागवत कथा प्रवचन कार्यक्रम में मौजूद रहे।

You missed