शहीद लांस नायक राज कुमार महतो की प्रतिमा क्षति एवं शहादत दिवस आयोजन को लेकर समीक्षात्मक बैठक संपन्न
राँची/ अनगड़ा । 11 मई 2025 को मिलन चौक स्थित सभा स्थल पर अमर शहीद लांस नायक राज कुमार महतो की प्रतिमा के अपमानजनक क्षति एवं आगामी 4 जून 2025 को आयोजित होने वाले शहादत दिवस समारोह की रूपरेखा निर्धारण हेतु एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता आयोजन समिति के अध्यक्ष विष्णु महतो के द्वारा की गई। बैठक में निम्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई जिसमें प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की निंदा एवं कानूनी कार्रवाई की माँग । 8 मई 2025 की रात्रि को कुछ असामाजिक एवं राष्ट्रविरोधी तत्वों द्वारा अमर शहीद लांस नायक राज कुमार महतो की प्रतिमा को क्षति पहुँचाई गई, जो अत्यंत निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण कृत्य है। बैठक में इस कुकृत्य की सर्वसम्मति से भर्त्सना करते हुए प्रशासन से शीघ्र न्यायिक जाँच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की माँग की गई। त्वरित प्रतिमा पुनर्स्थापना हेतु प्रशासन को धन्यवाद: प्रशासन द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए शहीद की प्रतिमा को पुनः स्थापित किया गया, जिसके लिए आयोजन समिति ने प्रशासन का आभार प्रकट किया। शहादत दिवस समारोह की रूपरेखा शहीद लांस नायक राज कुमार महतो की पुण्यतिथि (शहादत दिवस) को गरिमामय एवं भव्य स्वरूप में मनाने हेतु विस्तृत योजना पर विचार-विमर्श किया गया।
आयोजन समिति का पुनर्गठन किया जाएगा, ताकि कार्यक्रमों का समुचित संचालन सुनिश्चित किया जा सके। क्रॉस कंट्री मैराथन दौड़ आयोजित करने का प्रस्ताव पारित किया गया, जिससे युवाओं में देशभक्ति की भावना का संचार हो। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, युवा प्रतिनिधि एवं समिति के सदस्यगण उपस्थित थे। देखें राँची से अर्जुन कुमार का रिपोर्ट
