Advertisements
Spread the love

SVEEP कोषांग अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का किया गया आयोजन; SVEEP एवं MEDIA/MCMC कोषांग के पदाधिकारी प्रशिक्षण के द्वारा दी गयी जानकारी…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। मास्टर ट्रेनर तरुण कुमार के द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के संबंध में sveep/media /MCMC से सम्बंधित पदाधिकारी को निर्वाचन से सम्बंधित प्रशिक्षण दिए गए। उक्त प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर तरुण कुमार के द्वारा एनआर +2 उच्च विध्यालय सरायकेला में दिया गया। इस दौरान सभी पदाधिकारियों sveep के अंतर्गत होने वाले गतिविधियों एवं sveep के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई एवं संबंधित सभी प्रपत्र सही तरीके से भरने की जानकारी दी गई।

उन्होंने सभी पदाधिकारियों को बताया कि स्वीप के क्षेत्र में और बेहतर काम किस तरह से कर सकते हैं और कौन-कौन सी कार्ययोजना बनाने की जरूरत है, इसके बारे में भी विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि लोगों को वोटिंग के लिए प्रेरित करना हमारा मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने प्रशिक्षण के क्रम में बताया कि आपके निर्वाचन क्षेत्र में निर्वाचन प्रणाली को लेकर नागरिकों के मन में कोई भ्रांतियंता ना हो ,यदि है तो इसे दूर करने के लिए हम सबको सम्मिलित रूप से प्रयास करना होगा. उन तक डोर-टू-डोर, सोशल मीडिया, माईकिंग, समाचार पत्र, पोस्ट, नुक्कड़ नाटक, एलईडी वैन के द्वारा भी लोगों को जागरूक करना है।

You missed

जमशेदपुर : लखाईडीह के ग्राम प्रधान कान्हु राम टुडू को बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने किया सम्मानित