Advertisements
Spread the love

वी कलाकार कम्यूनिटी द्वारा राष्ट्रीय स्तरीय ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता किया गया आयोजन; जिले के कलाकारों ने दिखाया दमखम…

जंगल बचाओ और जीवन बचाओ का संदेश दे रहे है छात्र-छात्राओं की पेंटिंग…

 

सरायकेला: संजय मिश्रा। वी कलाकार कम्यूनिटी ने “जंगल बचाओ और जीवन बचाओ” एवं किसान का मेहनत विषय पर एक राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों के बीच पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना और उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना था। वनों का संरक्षण न केवल जैव विविधता के लिए आवश्यक है, बल्कि यह मानव जीवन के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बच्चों को अपनी पेंटिंग ऑनलाइन सबमिट करनी थी।

Advertisements

वी कलाकार कम्यूनिटी ने अपने विचारों को चित्रित करने के लिए विभिन्न माध्यमों का उपयोग करने की स्वतंत्रता दी। प्रतियोगिता में कई राज्यों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें जूनियर ग्रुप में प्रथम आदित्य भारद्वाज, आदित्यपुर(झारखंड), द्वितीय तुषार प्रामाणिक, चांडिल (झारखंड), तृतीय चिरंजीत गोराई, चांडिल(झारखंड), सीनियर ग्रुप में प्रथम प्रियांशु चौरसिया आदित्यपुर (झारखंड), द्वितीय अभिलाष दत्ता, (पश्चिम बंगाल) और तृतीय पूजा शर्मा, बरेली (उत्तर प्रदेश) रहे। प्रतियोगिता में प्रस्तुत पेंटिंग्स का चयन एक विशेषज्ञ जूरी द्वारा किया गया।

सभी प्रतिभागियों को अपनी भागीदारी के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया एवं विजेताओं को मोमेंटो, प्रमाण पत्र और मेडल कुरियर द्वारा भेजा जाएगा। इसकी जानकारी सरायकेला-खरसावां जिले के युवा कलाकार सौरभ प्रमाणिक ने दी है।