Advertisements
Spread the love

पंसस अनीता प्रधान ने अर्जुन पुस्तकालय को दिए उपयोगी पुस्तकों का दान…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला: सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मुरुप गांव में स्थित अर्जुन पुस्तकालय को मुरुप पंचायत की पंचायत समिति सदस्या अनिता प्रधान ने बच्चों को शिक्षा ग्रहण के लिए कई उपयोगी पुस्तकें दान स्वरूप प्रदान किये।
उन्होंने सभी बच्चों से मन लगाकर पठन पाठन करने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से आप अपने जीवन मे हर जरूरत हासिल कर सकते है।

कहा कि बिना शिक्षा का विकास किए समाज का विकास संभव नहीं है। इसके लिए समाज के हर एक व्यक्ति को आगे आकर पुस्तकालय को उपयोगी पुस्तकों को जरूर दान करना चाहिए. ताकि हमारे बच्चे अपने लक्ष्य को हासिल कर सके। इस दौरान बच्चों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के साथ लगन व मेहनत से लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने आगे भी अर्जुन पुस्तकालय को हर संभव मदद करने की बात कही।

मौके पर मुरुप के ग्राम प्रधान जीतमोहन महतो, अर्जुन पुस्तकालय के अध्यक्ष हेमसागर प्रधान, अजीत प्रधान, ललित प्रधान, विकास प्रमाणिक, देवाशीष प्रमाणिक, आशीष प्रमाणिक, मृत्युंजय प्रमाणिक, धनंजय प्रमाणिक, अमीर प्रमाणिक, समीर प्रमाणिक, महादेव प्रमाणिक, अभिलाष प्रमाणिक व संतोष महतो समेत अन्य उपस्थित रहे।