Advertisements
Spread the love

शौर्य जागरण यात्रा सह धर्म सभा रथ के जिला पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल झारखंड प्रांत के निर्देशन में 29 सितंबर से शुरू हुए शौर्य जागरण यात्रा सह धर्म सभा रथ बुधवार को सरायकेला-खरसावां जिले के सीमा में प्रवेश किया. जहां आदित्यपुर में जगह-जगह पर रथ का भव्य स्वागत किया गया.

इस दौरान रामलला के दर्शन करने भक्तों का हुजूम उमड़ा रहा. आदित्यपुर के विभिन्न मंदिरों से होते हुए शौर्य जागरण रथ एस टाईप, गम्हरिया होते हुए चांडिल की ओर प्रस्थान किया. बताया गया कि यह शौर्य यात्रा आगामी 8 अक्टूबर को रांची पहुंचेगा.

You missed