Advertisements
Spread the love

मोहर्रम को लेकर सरायकेला थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक सरायकेला थाना परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मोहर्रम जुलूस निकाले जाने को लेकर कई निर्णय लिए गए हैं। सरायकेला थाना क्षेत्र में 29 जुलाई को टेंटोपोसी, जीवनपुर एवं नारायणपुर में जुलूस निकाला जाएगा।

जबकि 30 जुलाई को सरायकेला नगर एवं राजबांध मुहल्ले में जुलूस निकाला जाएगा। बैठक में उपस्थित शांति समिति के सभी सदस्यों से प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने कहा कि केवल स्थानीय युवक जुलूस में शामिल हो तो बेहतर है। बाहर से किसी अन्य युवकों को जुलूस में आमंत्रित करने की आवश्यकता नहीं है।

बैठक के दौरान अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा ने कहा कि सौहार्दपूर्ण वातावरण में जुलूस निकाला जाए। तथा निर्धारित समय के अंदर जुलूस को समाप्त किया जाए।बैठक में पुलिस निरीक्षक राम अनूप महतो, थाना प्रभारी नीतीश कुमार कार्यपालक दंडाधिकारी सुधा वर्मा द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर दुर्घटनाओं कम करने के लिए शांति समिति के सभी सदस्यों से सहयोग मांगा गया। इस बैठक में अधिवक्ता निर्मल आचार्य, मोहम्मद खलील, विभिन्न क्षेत्रों के मुखिया तथा सदस्यगण उपस्थित रहे।

You missed