Advertisements
Spread the love

गुम हुए सात मोबाइलों को सरायकेला पुलिस ने बरामद कर उनके स्वामियों को सौंपा; खिले चेहरे…

सरायकेला संजय मिश्रा: जिला मुख्यालय सरायकेला से पिछले एक-डेढ़ सालों में गुम हुए 7 मोबाइलों को सरायकेला पुलिस ने विभिन्न स्थानों से बरामद किया। और उसके स्वामियों को लौटाया गया। इस बाबत रविवार को सरायकेला थाना परिसर में सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप खालखो तथा सरायकेला थाना प्रभारी अर्जुन उरांव ने बरामद मोबाइल को अपने हाथों से उनके स्वामियों को सौंपा।

Advertisements

एसडीपीओ ने बताया कि मोबाइल गुमशुदगी के मामलों में पुलिस द्वारा बेहतर कार्य किया जा रहा है। जिसका परिणाम भी सामने आ रहा है। वहीं एक महिला रेखा ने बताया कि लगभग छह माह पूर्व उनका मोबाइल गुम हुआ था। मोबाइल मिलने के बाद वे बेहद खुश है। उन्होंने इसके लिए सरायकेला पुलिस का आभार जताया।