Spread the love

प्राऊड मोमेंट: “नृत्यांगना” में छाया गीतांजलि के छऊ नृत्य का जलवा; “देवदासी” और “श्री राधिका” छऊ नृत्य ने मन मोहा…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। सींगीडी कल्चरल ऑर्गेनाइजेशन हैदराबाद एवं डिपार्टमेंट ऑफ लैंग्वेज एंड कल्चर गवर्नमेंट ऑफ तेलंगाना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नृत्यांगना ए वूमेन्स डांस फेस्टिवल में सरायकेला छऊ नृत्य कला का जलवा बिखेर कर शहर लौटी सरायकेला छऊ नृत्य कलाकार गीतांजलि हेंब्रोम ने अपने संस्मरण शेयर किए। तेलंगाना के हैदराबाद स्थित रविंद्र भारती मेन हॉल में आयोजित उक्त कार्यक्रम में गीतांजलि हेंब्रोम सरायकेला छऊ नृत्य देवदासी एवं श्री राधिका का प्रदर्शन की।

उक्त डांस फेस्टिवल में कनाडा की मेरी इलंगोवान भरतनाट्यम, कर्नाटका की रेमोना ईवेट्टे यक्षगान और केरला की डॉक्टर आथीरा नंदन कथकली नृत्य की प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर छऊ नृत्य नृत्यांगना गीतांजलि हेंब्रोम को तेलंगाना विधानसभा के पूर्व प्रथम स्पीकर और वर्तमान एमएलसी मधुदुधाना चेरी, डॉ एम जगन्नाथ, श्रीलंका से अंजना राजापाक्षे मलेशिया से श्रीदेवी और इटली से किशोर की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। गीतांजलि ने अपना सम्मान सरायकेला छऊ जगत को समर्पित किया है। उन्होंने कहा है कि सरायकेला छऊ नृत्य के उत्थान के लिए उनका प्रयास आगे भी जारी रहेगा।

जाने गीतांजलि हेंब्रोम को:-
31 दिसंबर 1985 को जन्मी गीतांजलि हेंब्रोम ने अपनी दसवीं कक्षा तक की पढ़ाई सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला से और 12वीं की पढ़ाई काशी साहू कॉलेज सरायकेला से पूरी की। मात्र 11 वर्ष की उम्र से ही उन्होंने राजकीय नृत्य कला केंद्र सरायकेला में गुरु तपन कुमार पटनायक और गुरु विजय कुमार साहू से सरायकेला छऊ नृत्य की शिक्षा लेना प्रारंभ की। छऊ गुरु पद्मश्री स्वर्गीय पंडित गोपाल प्रसाद दुबे के मार्ग निर्देशन में गीतांजलि ने अपने प्रोफेशनल डांस कैरियर की शुरुआत की।

गीतांजलि ने वर्ष 2020 में बेंगलुरु में दृष्टि नेशनल डांस फेस्टिवल, आईसीसीआर हैदराबाद के तत्वधान आयोजित एन इवनिंग ऑफ डांसेज, 2019 में पांचवी इंटरनेशनल साइंस फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया सहित चैत्र पर्व फेस्टिवल सरायकेला एवं मध्य प्रदेश, हरियाणा, उड़ीसा, कर्नाटका, नई दिल्ली, कोलकाता, त्रिवेंद्रम एवं अन्य राज्यों में भी सरायकेला छऊ नृत्य कला का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा स्थापित कर चुकी है।

Advertisements

You missed