Advertisements
Spread the love

तीन महीने से राशन नहीं मिलने पर राशन कार्डधारियों ने गम्हरिया प्रखंड परिसर में जताया विरोध, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने कहा ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली…

सरायकेला:जगबंधु महतो

Advertisements

सरायकेला जिले के गम्हरिया प्रखंड परिसर में आदित्यपुर के सालडीह से आए राशन कार्डधारियों ने बीते लगभग तीन महीने से राशन नहीं मिलने के कारण आज अपना विरोध गम्हरिया प्रखंड परिसर में दर्ज कराया है। जहां उन्होंने बताया कि बीते लगभग 3 महीने से PDS डीलर द्वारा राशन उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा है।

वही बताया गया है कि पीडीएस डीलर द्वारा एक महीने पहले पंचिंग करवा दी जाती है और दूसरे महीने में राशन दिया जाता है। अब तो वह भी नहीं दिया जा रहा है। जहां PDS डीलर का नाम सरस्वती स्वयं सहायता समूह बताया गया है। विरोध करने आए उपभोक्ताओं में छोटे-छोटे शिशुओं से लेकर बुजुर्ग तक मौजूद थे।

वहीं पूरे मामले की जानकारी जब प्रखंड प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी सुनील कुमार चौधरी से लेने की कोशिश की गई। तो उन्होंने हनक दिखाते हुए पत्रकार का कैमरा बंद कराने की कोशिश की एवं माइक को अपने हाथों से हटाने लगे और उन्होंने कहा है कि उनके पास ऐसी कोई भी शिकायत नहीं आई है।

एक ओर जहां कई गरीब राशन कार्डधारी चिलचिलाती धूप में प्रखंड परिसर में अपना विरोध दर्ज करा रहे थे। वहीं प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा साफ-साफ शब्दों में कोई शिकायत नहीं मिलने की जानकारी देना गरीब उपभोक्ताओं को झूठा करार देता हुआ देखा जा रहा है।

You missed

#दरभंगा #दरभंगा #चंपारण #भागलपुर #दहशत #आतंक #दंगा #नक्सल #लूट #संथाली #आदिवासी #हरिजन # पिछड़ी जाती News Uncategorized उत्पिड़न किसान कोडरमा कोयलांचल कोल्हान क्राइम खुटी गढवा गिरीडीह गुमला गोड्डा चतरा चाईबासा चोरी जमशेदपुर जरा हटके जामताड़ा झारखण्ड टेक्नोलॉजी दिल्ली दुमका दूर्घटना देवघर धनबाद पटना पलामू पश्चिम सिंहभूम पाकुड़ पूर्वी सिंहभूम प्रशासन - सुरक्षा बल बिज़नेस बिहार बिहार बोकारो भ्रष्टाचार/अराजकता राँची राजनीति राज्य राज्यसभा रामगढ़ लाइफस्टाइल लातेहार लोकसभा लोहरदग्गा विकास कार्य विधानसभा शहर शिक्षा व रोजगार शोकाकुल संथाल सरायकेला-खरसावाँ साहिबगंज सिमडेगा सुर्खियां स्वास्थ्य हजारीबाग

रांची : पंचायती राज का सपना धरातल में कहां तक सच हो पाया है ?