Advertisements
Spread the love

उपायुक्त के निर्देशानुसार सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर चलाया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान; बिना हेलमेट/सीट-बेल्ट के वाहन चला रहे लोगों को यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी शंकराचार्य समाद की देखरेख में आए दिन हो रहे सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रित करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा टीम एवं यातायात पुलिस की संयुक्त तत्वावधान में सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट, शीट बेल्ट पहने वाहन चलाने, छोटे वाहनों पर त्रिपल लोड चलने वाले लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

मौके पर सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियम की अनदेखी करने वाले लोगों को जागरुकता अभियान के माध्यम से छोटे वाहनों जैसे बाइक-स्कूटी पर दो लोगों से अधिक की सवारी ना करने, दोनों लोगों को हेलमेट का उपयोग करने, बड़े वाहन चालकों को सीट बेल्ट का नियमित उपयोग करने तथा ओवर स्पीडिंग ना करने समेत अन्य जानकारी दी गई।

वाहन चालकों को बताया गया कि वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट जैसे सुरक्षित उपकरणों के इस्तेमाल से किस प्रकार सड़क पर होने वाले दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं से परिवार पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे मे जानकारी देकर स्वयं भी यातायात नियमों के पालन सुनिश्चित करने तथा अपने आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित करने हेतु अपील किया गया।

You missed