
बहरागोड़ा: जगन्नाथपुर में सड़क दुर्घटना, एक व्यक्ति हुई घायल, आपसी समझौता पर मलिक ने दिया खर्चा
संवाददाता: विश्वकर्मा सिंह

बहरागोड़ा प्रखंड के जगन्नाथपुर पारुलिया सड़क में दुर्घटना होने पर एक व्यक्ति घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक कुमारडूबी निवासी तारा शंकर प्रधान जगन्नाथपुर से बाजार करने के बाद अपने घर लौट रहे थे. उसी समय डाला वाहन छोटा हाथी गाड़ी (WB 49B 1025) प्रशांत गिरी का पोल्ट्रीफार्म में फूड डिलीवर करके वापस झाड़ग्राम लोट रहा था. लेकिन सौरभ मिश्रा के घर के सामने वह गाड़ी ने अनियंत्रित होकर तारा शंकर प्रधान को टक्कर मार दिया. टक्कर मारने के बाद चालक ने गाड़ी लेकर फरार हो जाने की कोशिश की. लेकिन ग्रामीणों की भीड़ में उक्त गाड़ी को पकड़ लिया. इधर तारा शंकर प्रधान गिरकर घायल हो गया. उनके घुटने और हाथ में गंभीर चोट लगी है. इसी बीच ग्रामीणों ने झाड़ग्राम की गाड़ी मालिक अंशुमान दास को फोन किया. उन्होंने कहा कि घायल व्यक्ति का इलाज के लिए जो भी खर्च होगा हम देने के लिए तैयार है. दूसरी और सूचना पाकर बरसोल पुलिस मौके पर पहुंची. उसके बाद लिखा पड़ी करके आपसी समझौता के बाद गाड़ी को छोड़ दिया गया. घायल व्यक्ति को इलाज के लिए बारीपदा ले जाया गया. जहाँ पर घायल व्यक्ति का घुटना टूट जाने पर प्लास्टर करना पड़ा.
Related posts:

