Advertisements
Spread the love

प्रखंड के 151 विद्यालयों में हुआ विद्यालय प्रबंधन समिति का बैठक…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। विभागीय निर्देशानुसार सरायकेला प्रखंड के सभी 151 प्राथमिक विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति के बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का अनुश्रवण करते हुए प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सरायकेला रबिकांत भकत ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठकों में मुख्य रूप से विद्यालय विकास, सभी बच्चों के विद्यालय में नामांकन और उनके नियमित रूप से विद्यालय आने को लेकर विचार विमर्श किया गया।

सरायकेला स्थित बालक मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक गंगाराम तियू की अध्यक्षता में आयोजित विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रबिकांत भकत, प्रखंड साधन सेवी गौतम कुमार और प्रखंड एमडीएम प्रभारी राजाराम महतो उपस्थित रहे। बैठक में कुल 4 प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए प्रयास कार्यक्रम के संचालन का सामूहिक निर्णय लिया गया। बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।