Advertisements

मध्य विद्यालय नुपूंग में रसोईया के रिक्त पद पर हुआ चयन…
सरायकेला : संजय मिश्रा
Advertisements

सरायकेला। सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय नुपूंग में रसोईया के रिक्त पद पर विभागीय प्रक्रिया के तहत रसोईया का चयन किया गया। इसे लेकर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिनेश महतो की अध्यक्षता में विद्यालय प्रांगण में बैठक की गई।
जिसमें छोटा दावना पंचायत के मुखिया देवीलाल सोरेन की उपस्थिति में श्रीमती मंजरी महतो का चयन विद्यालय के रसोईया पद के लिए किया गया। चयन प्रक्रिया का पर्यवेक्षण विभाग द्वारा प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक प्रखंड साधन सेवी गौतम कुमार सिंह और संकुल साधन सेवी राजकुमार प्रधान द्वारा किया गया। बैठक में विद्यालय के प्रधानाध्यापक स्वपन कुमार महतो सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, सरस्वती वाहिनी संचालन समिति के सदस्य और अभिभावक मौजूद रहे।
Related posts:
आजसू पार्टी के सुप्रिमो सुदेश महतो 20 फरवरी को चाण्डिल रिसोर्ट में आयोजित आजसू मिलन समारोह में होगें...
SARIKELA NEWS : सोनाराम बोदरा ने 1966 वोट से जिला परिषद अध्यक्षा रह चुकी शकुंतला महाली को शिकस्त दी....
झूम ने आज धरती आबा के जन्म जयंती की स्मृति में जरूरतमंदों के बीच शीतकालीन वस्त्र, सामान्य वस्त्र सहि...

