Spread the love

संथाली को प्रथम राजभाषा बनाने की मांग को लेकर सेंगेल अभियान ने किया धरना प्रदर्शन…

सरायकेला: संजय मिश्रा

Advertisements
Advertisements

संथाली भाषा को झारखंड का प्रथम राजभाषा घोषित करने की मांग को लेकर आदिवासी सेंगेल अभियान ने जिला समाहरणालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान विभिन्न 10 सूत्री मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा गया। वक्ताओं ने कहा कि झारखंड सरकार संताली भाषा को झारखंड की प्रथम राजभाषा का दर्जा दो नहीं तो गद्दी छोड़ो।

हेमंत सोरेन सरकार से जवाब मांगते हुए पूछा गया अब तक अनुच्छेद 345 के तहत संताली भाषा को झारखंड की प्रथम राजभाषा का दर्जा क्यों नहीं दिया ? जेएमएम के एमएलए/ एमपी ओल चिकी लिपि का क्यों विरोध करते हैं? क्यों मरांग बुरू को जैनों के हाथों बेच दिया ? समेत अन्य सवाल शामिल है।

मौके पर सोनाराम सोरेन, कालीपदो टुडू, अम्पा हेम्ब्रम, श्रीमती हेम्ब्रम, डीसी टुडू, शाखों टुडू, पोदाम टुडू, फागु मुर्मू, जादूनाथ मार्डी, राम किशोर मुर्मू, सुकदा टुडू, सोनातन मुर्मू, राजकिशोर टुडू, खेलाराम टुडू, धानो टुडू व रायसेन मुर्मू समेत अन्य उपस्थित रहे।

You missed