Spread the love

यू डायस प्लस का कार्य पूर्ण करते हुए सर्टिफाइड नहीं कराए जाने पर प्रखंड के 50 विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापकों को किया शो कॉज…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements
Advertisements

सरायकेला। स्टूडेंट डाटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम यू डायस प्लस में छात्रवार सभी आंकड़ों को शुद्ध एवं पूर्ण करते हुए सर्टिफाइड करने का कार्य नहीं पूरा किए जाने के कारण सरायकेला प्रखंड के 50 विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण की मांग की गई है।

सरायकेला प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने संबंधित विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापकों को शो कॉज जारी करते हुए बताया है कि बार-बार सुचित करने के बाद भी उक्त विद्यालयों द्वारा सर्टिफाइड करने का कार्य अभी तक पूरा नहीं किया गया है। जो आदेश की अवहेलना के साथ-साथ कर्तव्य के प्रति लापरवाही का परिचायक है।

उन्होंने सभी से 24 घंटे के भीतर स्पष्ट स्पष्टीकरण कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। अन्यथा की स्थिति में आगे की कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारी को सूचित करने की बात उन्होंने कही है।

You missed

जमशेदपुर : सरे आम सर पर है यमराज खड़े, ज़िन्दगी है मौत के सारे में …