
स्नेक कैचर राजा बारिक ने दो स्थानों से बैंडेड करैत और अजगर को किया रेस्क्यू…
सरायकेला: संजय मिश्रा दुगनी स्थित सीआरपीएफ कैंप में बुधवार की सुबह एक सात फीट लंबा विशाल अजगर सांप देखा गया। जिसके बाद उपस्थित जनों में दहशत की स्थिति बन गई। तत्काल इसकी सूचना सरायकेला के स्नेक कैचर राजा बारीक को दी गई। सूचना के साथ ही मौके पर पहुंचे राजा बारिक ने बेहद ही सुरक्षित तरीके से उक्त 7 फीट लंबे विशाल अजगर सांप का रेस्क्यू कर उसे समीप के जंगल में सुरक्षित छोड़ा। इस मौके पर प्रभारी वनपाल सुनील कुमार महतो एवं प्रभारी वनपाल त्रिदीप महतो एवं धर्मेंद्र सोय ने साथ रहते हुए उनका सहयोग किया।

घटना के थोड़ी ही देर बाद खरसावां विधानसभा क्षेत्र के चामरूडीह गांव में एक 7 फीट लंबा बेहद ही जहरीला बैंडेड करैत सांप निकल आने से ग्रामीणों में दहशत की स्थिति बन गई। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना सरायकेला के स्नेक कैचर राजा बारिक को दी। सूचना के साथ ही मौके पर पहुंचे राजा बारिक ने काफी मशक्कत के बाद उक्त सात फीट लंबे जहरीले बैंडेड करैत का रेस्क्यू किया।
मौके पर उपस्थित ग्रामीण लोगों को सांपों से सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक सलाह दी। उन्होंने कहा कि अनावश्यक रूप से किसी भी प्रकार के सांप के साथ छेड़छाड़ नहीं करें। अन्यथा यह जानलेवा हो सकता है। जिसके बाद राजा बारिक ने रेस्क्यू किए गए उक्त बैंडेड करैत सांप को ले जाकर सुरक्षित समीप के जंगल में छोड़ दिए।

