Spread the love

सांस्कृतिक कार्यक्रम में झूमे दर्शक…

सरायकेला:विद्युत महतो

Advertisements

सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के डुमरा गांव में गुरुवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया लक्ष्मी देवी, वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार माझी, मुखिया प्रतिनिधि दयाल सिंह मुण्डा,सांस्कृतिक आयोजन समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार माझी, सचिव आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

उद्घाटन के बाद बंगाल के झालदा का लक्ष्मी मनी महतो एवं पार्टी द्वारा झुमर नृत्य प्रस्तुत किया गया। झारखंड, बंगाल व उड़ीसा का मिला जुला झुमर नृत्य का झलक लोगों को खुब भाया । झुमर नृत्य से दर्शक आत्म विभोर होकर जम कर झूमे। झुमर नृत्य से दर्शक भी नाचते देखे गए। वहीं रात्री को मानभूम शैली का छौ नृत्य बंगाल के पलमा के हेमचंद्र महतो व झारखंड के पूर्वी सिंहभूम बिड़रा के सनत महतो का द्वारा छौ नाच का एक से एक छौ नृत्य का प्रस्तुती किया गया।

वहीं सांस्कृतिक आयोजन समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार माझी ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि झुमर शिल्पी लक्ष्मी मनी महतो व पार्टी द्वारा झुमर नृत्य प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कहा कि रात को दो दलों के बीच मानभूम शैली का छौ नृत्य का प्रस्तुती किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संस्कृति हमारी पहचान है,इसे बचाए रखने की जरूरत है।

मौके पर ‌ आजसू पार्टी के केन्द्रीय महासचिव हरेलाल महतो, संतोष कुमार, विनोद वर्मा, शिवनाथ महतो,विद्यूत महतो, विकास ठाकुर , साधु चरण सिंह मुण्डा , उज्जवल चक्रवर्ती,बाबाई चक्रवर्ती आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Advertisements

You missed