Spread the love

तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो को मारी सीधी टक्कर; टेंपो सवार दो की हुई मौत; सड़क दुर्घटना नियंत्रण और नो एंट्री की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने 5 घंटे तक मुख्य सड़क मार्ग को जाम रखा…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। सरायकेला थाना अंतर्गत सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर मुड़िया गांव के समीप बीते शनिवार की रात तकरीबन 7:30 बजे घटी एक भीषण सड़क दुर्घटना में तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो को सीधे टक्कर मार दी। जिसमें टेंपो चालक 35 वर्षीय मोहम्मद इशाहक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दुर्घटना में घायल हुए एक अन्य सवार 35 वर्षीय मोहम्मद जाबिर हुसैन को सदर अस्पताल सरायकेला ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मोहम्मद इशाहक और मोहम्मद जाबिर हुसैन दोनों ही टेंपो से कोलाबीरा परिवार के लिए ईद की खुशियां खरीदने गए हुए थे। अपने गांव चंद्रपुर वापस लौटने के क्रम में तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी टेंपो को सीधे टक्कर मार दी।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग को जाम कर सड़क दुर्घटना नियंत्रण और नो एंट्री की मांग करते रहे। तकरीबन 5 घंटे तक सड़क जाम स्थिति रहने के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। देर रात अधिकारियों के घटनास्थल पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों से वार्ता करने के पश्चात सड़क जाम हटाया जा सका।

बताया जा रहा है कि सड़क दुर्घटना में मृतक मोहम्मद इशाहक के तीन बच्चे हैं। और वह टेंपो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। इसी प्रकार एक अन्य मृतक मोहम्मद जाबिर हुसैन के भी तीन बच्चे हैं। और वह मैक्सिमो वाहन चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण किया करता था। सड़क दुर्घटना में दोनों के असामयिक मौत से दोनों परिवारों सहित बस्ती में भी मातम का माहौल है।

Advertisements

You missed