Advertisements
Spread the love

डेंगू की रोकथाम को लेकर नगर पंचायत क्षेत्र में किया जा रहा छिड़काव…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। सरायकेला नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के निर्देश पर सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत डेंगू की रोकथाम को लेकर छिड़काव किया जा रहा है। नगर पंचायत के सफाई पर्यवेक्षक बबन कुमार सिंह द्वारा छिड़काव कार्य कराते हुए बताया गया कि पूरी तैयारी के साथ नगर पंचायत क्षेत्र के हर गली मोहल्ले में सुबह के समय केमिकल का छिड़काव किया जा रहा है।

 

तथा शाम के समय फॉगिंग मशीन की सहायता से फॉगिंग का कार्य किया जा रहा है। साथ ही लोगों को अपने घर और अपने घर के आस-पास जल जमाव नहीं होने देने के लिए जागरूक किया जा रहा है। और मच्छरों से सुरक्षित रहने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। ताकि क्षेत्र में डेंगू के प्रकोप को नियंत्रित किया जा सके।