बकरी चोरी मामले में दो आरोपियों को भेजा गया जेल…
राजनगर:- राजनगर थाना क्षेत्र के रघुनाथ पुर में एक कार में चार बकरियों को लेकर भाग रहे दो आरोपीयों को ग्रामीणों ने खदेड़ा था,जिससे कार अनियंत्रित पेड़ से टकराकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई थी।उस वक्त ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया था।वहीं पुलिस द्वारा पूछताछ के क्रम में दोनों अभियुक्तों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया,वहीं राजनगर पुलिस ने 29 जून की सुबह दोनो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
Advertisements

Advertisements

दोनों आरोपियों में एक का नाम मोहम्मद तोहित एवं दूसरे का नाम आशिफ अलि दोनो जमशेदपुर जवाहर नगर मानगो का रहने वाले है।
Related posts:

