Advertisements
Spread the love

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव छोटराय किस्कू शामिल हुए विभिन्न हरि संकीर्तन आयोजन में; सुख शांति एवं समृद्धि की मंगल प्रार्थना की…

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव छोटराय किस्कू अपने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में विभिन्न गांवों में आयोजित की जा रही हरि संकीर्तन कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके तहत छोटराय किस्कू रंगामाटिया, सरमाली, धातकीडीह एवं हिंदूसाई गांव में आयोजित की जा रही हरि संकीर्तन कार्यक्रम में शामिल हुए।

जहां उन्होंने हरि मंदिर में मत्था टेकते हुए क्षेत्र एवं राज्य के सुख शांति एवं समृद्धि की मंगल प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ईश्वर एवं प्रकृति से जुड़ाव हमें सात्विकता की ओर ले जाता है। जो किसी भी क्षेत्र, राज्य एवं देश के वास्तविक विकास का मूल है। इस अवसर पर कोन्दो कुम्हार, रामचंद्र लोहार, कन्हैया लाल, रतन मुखी, शंकर, सूरज सामड एवं सौरभ तांती उनके साथ मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

You missed

घाटशिला : पश्चिम बंगाल, असम एवं पुंडूचेरी में भाजपा की जीत से भाजपाइयों में हर्ष की लहर