Advertisements

जिले भर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती जागरूकता पूर्वक राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई…
सरायकेला:संजय मिश्रा
Advertisements

सरायकेला। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 147वीं जयंती के अवसर पर जिले भर में राष्ट्रीय एकता और अखंडता की बयार बही। इस अवसर पर जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में जागरूकता पूर्वक सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हुए शिक्षकों और स्कूली बच्चों द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्रीय एकता शपथ लिया गया।

सरायकेला स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में भी बीआरसी कर्मियों द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाते हुए राष्ट्रीय एकता शपथ लिया गया। इस दौरान सरायकेला प्रखंड साधन सेवी गौतम कुमार, संकुल साधन सेवी कालीपद महतो, रिसोर्स टीचर नरेंद्र प्रसाद सिंह, फिजियोथैरेपिस्ट पिंकी चाकी, अकाउंटेंट रुपेश कुमार, एमआईएस कोऑर्डिनेटर राहुल घोष, सुनील गोप मुख्य रूप से शामिल रहे।

