Advertisements
Spread the love

13 मौजा के ग्रामीणों करते है बाबा कनाईश्वर का पूजा: विधायक…

बहरागोड़ा (देवाषीश नायक) चाकुलिया प्रखंड के चालुनिया पंचायत के अंतर्गत बाबा कनाईश्वर पहाड़ पूजा में पश्चिम बंगाल, ओड़ीसा और झारखंड के लाखो संख्या में श्रद्धालु पहाड़ पूजा में शामिल हुए. इस अवसर पर विधायक समीर कुमार मोहंती कनाईश्वर पहाड़ पूजा शामिल होकर पूजा अर्चना की, वहीं विधायक ने पूजा अर्चना कर क्षेत्र में अच्छी बारिश, स्वास्थ्य, सुख, शांति और समृद्धि कामना की.

Advertisements

इस दौरान 13 मौजा के ग्रामीणों द्वारा कनाईश्वर पूजा किया जाता है. जिसमे जयनगर, तुलसीबनी, दुबराजपुर, बिहारीपुर, भंडारू, कियाशोल, शीशाखून, जोड़ाम, बिरदोह, पोचापानी, थेंगाम, धापनी और सालगाड़ीय शामिल है.

इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष धनंजय करुणामय, सचिव बलराम महतो, राजा बारीक, हरीश भकत, राम बास्के, मनोज महतो, अक्षय नायक, कालिदास हेंब्रम, संतोष मंडल, तापस दास, बुलबुल मंडल, झांटू भोल, पुजारी सहदेव नायक, गौरांग नायक, सूनाराम मांडी, सावना हांसदा, विष्णु ग्वाला, साधु नायक एवं अन्य सभी श्रद्धालु उपस्थित थे.

You missed